सीरिया से आतंकवादी कर रहे हैं यूक्रेन का रुख़
तुर्की से नज़दीक माने जाने वाले आतंकवादी सीरिया से रूस के विरुद्ध युद्ध करने यूक्रेन जा रहे हैं।
सीरिया के संचार माध्यमों के अनुसार इस देश के इदलिब प्रांत में सक्रिय वे आतंकवादी जिनकी तुर्की से निकटता बताई जाती है वे रूस के विरुद्ध लड़ाई के लिए यूक्रेन पहुंच रहे हैं। इन आतंकी गुटों को तुर्की और अमरीका का समर्थन हासिल है।
अलवतन समाचार पत्र ने तुर्की के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अलक़ाएदा से संबन्ध रखने वाले दसियों आतंकवादी, रूस के विरुद्ध युद्ध करने के लिए यूक्रेन जा चुके हैं। फिलहाल 70 आतंकी स्वेच्छा से लड़ने के लिए यूक्रेन गए हैं।
नुस्रा फ्रंट के प्रमुख अबूमुहम्मद अलजौलानी ने आतंकवादियों को यूक्रेन जाने के लिए प्रेरित करते हुए कई बड़े-बड़े वादे किये हैं। यूक्रेन जाने वाले आतंकवादियों में से अब्दुल हकीम अश्शीशानी भी शामिल है जो सरबाज़ाने क़फ़क़ाज़ नामक गुट का मुखिया है।
याद रहे कि इससे पहले इस बारे में कई रिपोर्टें मिल चुकी हैं कि सीरिया से बड़ी संख्या में आतंकवादी, अफ़ग़ानिस्तान भेज गए हैं। इसी के साथ सीरिया से कई आतंकी इराक़ भी पहुंचे जहां पर उन्होंने आतंकी कार्यवाहियां अंजाम दीं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए