फ़िलिस्तीनियों की आम हड़ताल, इस्राईल को चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117912-फ़िलिस्तीनियों_की_आम_हड़ताल_इस्राईल_को_चिंता
छह फ़िलिस्तीनियों की शहादत पर पूरे फ़िलिस्तीन में आम हड़ताल जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२२ १०:०३ Asia/Kolkata

छह फ़िलिस्तीनियों की शहादत पर पूरे फ़िलिस्तीन में आम हड़ताल जारी है।

अल-क़ुद्सुल अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, नाब्लस और रामल्लाह में एक आम हड़ताल है और लोग ज़ायोनी सैनिकों की बर्बर कार्रवाइयों का विरोध और निंदा करने के लिए सड़कों पर उतरे और फ़िलिस्तीनियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन की मांग कर रहे हैं।

ध्यान योग्य बात यह है कि वेस्ट बैंक के नाब्लस में ज़ायोनियों ने छह फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। इस्राईली सैनिकों की कार्यवाही यहीं पर नहीं रुकी बल्कि वह पूरे इलाक़े में क्रैकडाउन कर रहे हैं।  

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 48 घंटों के दौरान, ज़ायोनियों के हमलों में छह फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं जिनमें अरीन अलअसवद नामक प्रतिरोध संगठन के दो कमांडर भी शामिल हैं।

मंगलवार की सुबह इन शहीदों का एक शानदार अंतिम शवयात्रा निकली जिसमें हज़ारों फिलिस्तीनी नागरिकों ने भाग लिया और उन्होंने अतिग्रहणकारी ज़ायोनियों के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

उधर हमास के पोलित ब्यूरो के प्रमुख इस्माईल हनीया ने इस अवसर पर नाब्लस शहर में ज़ायोनियों के ताज़ा अत्याचारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नाब्लस की जनता अपने ख़ून से सम्मान और इज़्ज़त का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन का घर घर, शेरों की मांद है। इस्माईल हनीया ने इस नवगठित संघर्षकर्ता संगठन की कार्यवाहियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि अरीनुल असवद ने ज़ायोनी सेना की लाचारी और कमज़ोरियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप पूरे फ़िलिस्तीन पर आधारित एक ताक़त है जो अपने ख़ून से अपने और सारे प्रतिरोधकर्ता गुटों के भाग्य का फ़ैसला करेगा। हमास के पोलित ब्योरो के प्रमुख ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह ग्रुप भविष्य में बड़े बदलाव लाने वाला है।

ज्ञात रहे कि अरीनुल असवद संगठन फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनियों के ताज़ा और बर्बर हमलों के बाद अस्तित्व में आया और इस संगठन ने पिछले हफ्तों में ज़ायोनी सैनिकों और चरमपंथी ज़ायोनियों के ख़िलाफ कई सशस्त्र कार्रवाहियां की हैं जिससे इस्राईल के वरिष्ठ अधिकारियों की नींद उड़ गयी है।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन ने भी एक बयान में इस बात पर ज़ोर दिया है कि ये ऑप्रेशन अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की पूर्ण स्वतंत्रता तक जारी रहेंगे। जेहादे इस्लामी के बयान में नाब्लस और रामल्लाह के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया है कि पूरा फ़िलिस्तीन इन शहीदों का शोक मनाता है।

इस बयान में इस्राईल को चेतावनी दी गई है कि जितना अधिक फ़िलिस्तीनियों का ख़ून बहाया जाएगा और उनके शहरों पर हमले किए जाएंगे, उतना ही फ़िलिस्तीनी लोगों की एकता और प्रतिरोध में वृद्धि होगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें