इराक़, राजनैतिक संकट थमा, नामज़द प्रधानमंत्री को मिला विश्वासमत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117962-इराक़_राजनैतिक_संकट_थमा_नामज़द_प्रधानमंत्री_को_मिला_विश्वासमत
इराक़ के सांसदों ने प्रधानमंत्री मुहम्मद शियाअ सूदानी की सरकार को विश्वासमत दे दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २८, २०२२ ११:१८ Asia/Kolkata
  • इराक़, राजनैतिक संकट थमा, नामज़द प्रधानमंत्री को मिला विश्वासमत

इराक़ के सांसदों ने प्रधानमंत्री मुहम्मद शियाअ सूदानी की सरकार को विश्वासमत दे दिया।

बग़दाद से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार संसद में मतदान के दौरान इराक़ के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ़ राशिद, इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन के प्रमुख जेनीन प्लास्ख़ारित, सुप्रीम ज्युडिशियल काउंसिल के प्रमुख फ़ाएक़ ज़ीदान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  

महीनों के विलंब के बाद इराक़ी राष्ट्रपति के चयन के बाद पिछले सप्ताह मुहम्मद शियाअ सूदानी को नए इराक़ी मंत्रीमंडल के गठन की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें