इराक़ी हिज़्बुल्लाह ने शीराज घटना का लिंक सऊदी अरब से जोड़ा
इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुट हिज़्बुल्लाह का कहना है कि रियाज़ ने ईरान के खिलाफ अपना गंदा मीडिया प्रोपेगैंडा शुरु कर दिया है।
इराक़ी प्रतिरोधकर्ता गुट हिज़्बुल्लाह का कहना है कि सऊदी अरब इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपनी नापाक और भड़काऊ भूमिका पर आग्रह कर रहा है और इस संदर्भ में अपने मीडिया और तकफ़ीरी प्रोपेगैंडे का इस्तेमाल कर रहा है।
फ़ार्स इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी हिज़्बुल्लाह ने ईरान के शीराज शहर के पवित्र स्थल पर हुए आतंकी हमले की निंदा की।
फ़ार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में शाह चिराग के रौज़े पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और एक बयान में कहा कि शैतानी और बुराई का शासन सऊदी अरब, ईरान के विरुद्ध अपने घिनौने काम जारी रखे हुए है और स्थिति को तनावपूर्ण बनाने के लिए सभी भाषाओं में अपने गंदे मीडिया मिशन शुरु कर दिए हैं।
हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब ने स्थिति को तनावपूर्ण बनाने के लिए ईरान के शहरों का रुख़ किया है और इस्लामी व्यवस्था को कमजोर करने के लिए हर मौके से फ़ायदा उठा रहा है।
इराक़ी हिज़्बुल्लाह के बयान में कहा गया है कि आले सऊद के क़साई मुहम्मद बिन सलमान ने अपने ख़ूनी और शत्रुतापूर्ण तरीकों को जारी रखा है बल्कि उसने अपने गुप्त अपराधी और तकफ़ीरी शाखा दाएश को आमनागरिकों के खिलाफ जघन्य अपराध करने के लिए उकसाया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए