इराक़, फ़ुटबाॅल स्टेडियम के पास धमाका, 10 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118026-इराक़_फ़ुटबाॅल_स्टेडियम_के_पास_धमाका_10_हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद में फ़ुटबाॅल स्टेडियम के पास धमाका हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०२२ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • इराक़, फ़ुटबाॅल स्टेडियम के पास धमाका, 10 हताहत

इराक़ की राजधानी बग़दाद में फ़ुटबाॅल स्टेडियम के पास धमाका हुआ है।

इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फ़ुटबाॅल खेलने के दौरान ही यह ब्लास्ट हुआ। मृतकों और घायलों में फ़ुटबाॅल खेल रहे खिलाड़ी शामिल हैं।

हमारे प्रतिनिधि के अनुसार ब्लास्ट स्टेडियम के पास खड़े गैस टैंकर में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाज़े हिलने लगे। साथ ही घटनास्थल के पास पार्क हुए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इराक़ के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की बात कही है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें