इराक़ में कैंसर के फैलाव में ब्रिटेन की भूमिका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118050-इराक़_में_कैंसर_के_फैलाव_में_ब्रिटेन_की_भूमिका
साक्ष्य बताते हैं कि ब्रिटिश पेट्रोलियम की गतिविधियों से इराक़ में क़ैंसर फैल रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ३०, २०२२ १९:३२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में कैंसर के फैलाव में ब्रिटेन की भूमिका

साक्ष्य बताते हैं कि ब्रिटिश पेट्रोलियम की गतिविधियों से इराक़ में क़ैंसर फैल रहा है।

ब्रिटेन की सरकार इराक़ में कैंसर जैसी बीमारी के फैलाव में ब्रिटिश पेट्रोलियम की भूमिका को छिपाने के प्रयास कर रही है।  एक वेबसाइट ने लिखा है कि इराक़ में कैंसर के फैलाव का मुख्य कारण इस देश में ब्रिटिश पेट्रोलियम की गतिविधियां हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में ब्रिटिश पेट्रोलियम की आएल फील्ड के निकट काम करने वाले इराक़ी नागरिकों के ख़ून के कैंसर में पड़ने की संभावना बहुत अधिक है। रिपोर्ट में इराक़ी संचार माध्यमों के हवाले से बताया गया है कि बसरा प्रांत के निकटवर्ती क्षेत्रों में कैंसर फैलाने वाला प्रदूषण, ख़तरे के निशान से कई गुना अधिक है।

दक्षिणी इराक़ के वे क्षेत्र जहां पर ब्रिटिश पेट्रोलियम काम कर रही है वहां पर पर्यावरण और मानवाधिकारों के हिसाब से यह क्षेत्र राष्ट्रसंघ की वरीयता वाली सूचि में शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि अपने व्यापारिक लाभ के कारण ब्रिटेन की सरकार और वहां के संचार माध्यम इराक़ में ब्रिटिश पेट्रोलियम की गतिविधियों के परिणाम स्वरूप फैलने वाली कैंसर की ख़बरों को दूसरों तक पहुंचने से रोक रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें