ईरान फिर से अमरीकी- इस्राईली फ़ित्ने पर कामयाब रहाः नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने ईरान के हालिया दंगों और दुश्मनों की योजनाओं की विफलता की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि ईरान एक बार फिर अमरीकी-इस्राईली फ़ित्ने पर सफल रहा और इस देश की शक्ति बढ़ेगी।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने इस्लामी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर कहा कि शहीदों का दिन सारे शहीदों का दिन है। उनका कहना था कि बहरैन, ईरान, फ़िलिस्तीन और क्षेत्र के अन्य शहीद, हमारे शहीद हैं।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने इस्राईल के हालिया संसदीय चुनाव के बारे में कहा कि नेतेनयाहू और दूसरों में कोई अंतर नहीं है, सब के सब अपराधी हैं, नेतनयाहू या कोई और आए, हमारे लिए कोई फ़र्क़ नहीं है।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान और इस्राईल के बीच समुद्री सीमा के रेखांकन के समझौते के बारे में कहा कि इस समझौते की रक्षा में अमरीकी गैरेंटी पर भरोसा नहीं किया जा सकता, हम लेबनान की शक्ति पर भरोसा करत हैं जो वास्तविक गैरेंटी है।
उनका कहना था कि समुद्री सीमा के रेखांकन के समझौते की रक्षा के लिए प्रतिरोध की शक्ति के अलावा किसी और भी चीज़ पर भरोसा नहीं किया जा सकता। (AK)