सीरिया, सेना की कार्यवाही में 24 आतंकी मारे गये
Nov १२, २०२२ १०:१६ Asia/Kolkata
सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 24 आतंकियों को ढेर कर दिया।
सीरिया में रूस के शांति केन्द्र के उप प्रमुख ओलग येगोरूफ़ ने बताया कि सीरिया की सेना और सुरक्षाकर्मियों ने दरआ प्रांत में संयुक्त आप्रेशन किया जिसमें दाइश के 24 आतंकी मारे गये।
उन्होंने कहा कि सीरिया की सेना और सुरक्षा कर्मियों ने दरआ के अलबलद आवासीय क्षेत्र में दाइश के आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही की।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश की तथाकथित सरकार समाप्त हो चुकी है लेकिन इस गुट के बाक़ी बचे तत्व अब भी इधर उधर फैले हुए हैं और आए दिन आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते रहते हैं। (AK)
टैग्स