लेबनान को पूरी तरह से नष्ट करना चाहता है अमरीकाः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118464-लेबनान_को_पूरी_तरह_से_नष्ट_करना_चाहता_है_अमरीकाः_हिज़बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्गदोलन हिज़बुल्लाह का कहना है कि अमरीका, इस देश को नष्ट करने के प्रयास में लगा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०२२ १३:०१ Asia/Kolkata
  • लेबनान को पूरी तरह से नष्ट करना चाहता है अमरीकाः हिज़बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्गदोलन हिज़बुल्लाह का कहना है कि अमरीका, इस देश को नष्ट करने के प्रयास में लगा हुआ है।

हिज़बुल्लाह के नेता अली दामूश का कहना है कि वाशिग्टन, लेबनान संकट को गहरा करके उसको तबाह करना चाहता है।

शेख अली दामूश ने कहा कि लेबनानियों के सहयोग और हिज़बुल्लाह की बरकत की वजह से लेबनान ने बिना किसी युद्ध के अपना अधिकार हासिल कर लिया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लेबनान समुद्र से तेल और गैस निकालने और सीमावर्ती समझौते को लागू करवाने में सक्षम है।

याद रहे कि मेडिट्रेनियन सागर में 760 वर्ग किलोमीटर के श्रेत्र में मौजूद तेल और गैस के स्रोत को लेकर लेबनान और अवैध ज़ायोनी शासन के बीच मतभेद पाए जाते हैं।  इस बारे में एक समझौता हुआ है।  हिज़बुल्लाह के नेता ने कहा कि नेतनयाहू द्वारा इस समझौते का विरोध केवल एक चुनावी हथकण्डा है जिसका उद्देश्य वोट प्राप्त करना था।  अली दामूश के अनुसार इस्लामी प्रतिरोध से डर के कारण सत्ता संभालने के बाद नेतनयाहू एसा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि नेतनयाहू को अच्छी तरह से पता है कि अगर ज़ायोनी शासन पुनः लेबनान के स्रोतों का दोहन करता है तो इसका मुक़ाबला करने के लिए प्रतिरोध तैयार है।  शेख अली दामूश का कहना था कि समीकरणों को हम अपने हित में मोड़ लेंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें