एक फ़िलिस्तीनी ने तीन ज़ायोनियों को मौत के घाट उतारा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118608-एक_फ़िलिस्तीनी_ने_तीन_ज़ायोनियों_को_मौत_के_घाट_उतारा
एक फिलस्तीनी जवान ने मंगलवार को दो जायोनियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर भागने की कोशिश में कार दूसरी गाड़ी से टकरा गयी जिसमें तीन ज़ायोनियों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०२२ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • एक फ़िलिस्तीनी ने तीन ज़ायोनियों को मौत के घाट उतारा

एक फिलस्तीनी जवान ने मंगलवार को दो जायोनियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर भागने की कोशिश में कार दूसरी गाड़ी से टकरा गयी जिसमें तीन ज़ायोनियों की मौत हो गई।

यह हमला वेस्ट बैंक के एरियल बस्ती में हुआ। हमले में इज़राइल के तीन नागरिक घायल भी हुए हैं। इज़राइल के एक सैनिक ने शहादत प्रेमी फिलिस्तीनी को उस वक्त गोली मार दी, जब वह कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार घायल ज़ायोनियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक है।

इज़राइली सेना ने बताया है कि फिलस्तीनी हमलावर ने बस्ती के औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश पर जायोनियों पर हमला किया और फिर पास के गैस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने और लोगों को चाकू मारा। सेना के मुताबिक, सैनिक अन्य संदिग्धों की तलाश में इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं।

इज़राइली टेलीविज़न पर प्रसारित वीडियो के अनुसार संदिग्ध हमलावर एक राजमार्ग पर भाग रहा है और गोली मारे जाने पर ज़मीन पर गिर जाता है। फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में पुष्टि की कि 18 वर्षीय मोहम्मद सैफ की मौत हो गई। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें