ज़ायोनी धर्म गुरूओं के फ़िलिस्तीन विरोधी दृष्टिकोण की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11875-ज़ायोनी_धर्म_गुरूओं_के_फ़िलिस्तीन_विरोधी_दृष्टिकोण_की_निंदा
फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय ने ज़ायोनी धर्मगुरूओं की उस अपील को नस्लभेदी बताया जिसमें फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार का आह्वान किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१६ १४:१८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी धर्म गुरूओं के फ़िलिस्तीन विरोधी दृष्टिकोण की निंदा

फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय ने ज़ायोनी धर्मगुरूओं की उस अपील को नस्लभेदी बताया जिसमें फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार का आह्वान किया गया है।

क़ुद्स समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के लिए प्रेरित करने के संबंध में ज़ायोनी धर्मगुरूओं की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय का कहना है कि इस प्रकार की खुली मांग, इस्राईली समाज में स्वीकार्य हो सकती है और एेसा प्रतीत होता है कि इस प्रकार के दृष्टिकोणों का बिना किसी जवाब के बचाव किया जाता है।

ज्ञात रहे कि दसियों ज़ायोनी धर्मगुरूओं ने अवैध अतिग्रहित क़ुद्स में एक कांफ़्रेंस में ज़ायोनी सैनिकों से मांग की है कि हर उस फ़िलिस्तीनी को गोली मार दी जाए जो इस्राईलियों से निकट होने का प्रयास करे।

इस संबंध में अवैध अधिकृत क़ुद्स के अलअक़सा विश्व विद्यालय के प्रमुख ने इस संबंध में कहा कि ज़ायोनी धर्मगुओं की इस नस्लभेदी विचारधारा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह अतिग्रहणकारियों के लिए दमनात्मक प्रक्रिया और रक्तपात को अधिक करने के लिए ग्रीन सिगनल है। (AK)