भारत और सीरिया के बीच समझौता
सीरिया के विदेशमंत्री की भारत यात्रा के दौरान दमिश्क़-दिल्ली के बीच समझौता हुआ।
फ़ैसल मिक़दाद ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत के विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाक़ात की। दोनो नेताओं ने द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार और अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे मे विचार-विमर्श किया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार भारत और सीरिया के विदेशमंत्रियों ने आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस मुलाक़ात में भारत के विदेशमंत्री ने कहा कि उनका देश सीरिया के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने नई दिल्ली की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र, छात्रवृत्ति बढ़ाने और शैक्षिक सहायता में अधिक योगदान देने पर बल दिया।
सीरिया के विदेशमंत्री फैसल मिक़दाद ने दमिशक़ द्वारा उस आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का उल्लेख किया जिसको बढ़ावा देने में कु्छ देश लगे हुए हैं। उनका कहना था कि आतंकवादियों पर सीरिया के सैनिकों की विजय विशेष महत्व रखती है।
फैसल मिक़दाद ने भारत की कंपनियों से मांग की है कि वे सीरिया में पूंजी निवेश करके उसके आधारभूत ढांचे को सुधारने के प्रयास करे जो आतंकवादियों के विध्वंसक कामों से नष्ट हो गया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए