अमरीकी सेवक राष्ट्रपति नहीं चाहिएः नईम क़ासिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118772-अमरीकी_सेवक_राष्ट्रपति_नहीं_चाहिएः_नईम_क़ासिम
हिज़बुल्लाह के उप महासचिव कहते हैं कि हमको एसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो अमरीका और ज़ायोनी शासन का सेवक हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०२२ ०८:३९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सेवक राष्ट्रपति नहीं चाहिएः नईम क़ासिम

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव कहते हैं कि हमको एसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो अमरीका और ज़ायोनी शासन का सेवक हो।

लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन के उप महासचिव ने शनिवार को ट्वीट किया। 

अपने ट्वीट में शेख नईम क़ासिम लिखते हैं कि हिज़बुल्लाह हमेशा ही एसे राष्ट्रपति का विरोध करेगा जो अमरीका और अवैध ज़ायोनी शासन की सेवा करेगा।  उन्होंने लिखा है कि लेबनान की मुख्य समस्या आर्थिक है।  देश का राष्ट्रपति एसा होना चाहिए जो इस मुख्य समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहे। 

हिज़बुल्लाह के नेता ने कहा कि लेबनान के आगामी राष्ट्रपति को इस देश को आर्थिक संकट से निकालने और सामाजनिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने की कोशिश करनी होगी।  उन्होंने कहा कि यह बात किसी से भी ढकी छिपी नहीं है कि अमरीकी और सऊदी कभी नहीं चाहते हैं कि लेबनान अपने वर्तमान संकट से बाहर निकले।  इसके विपरीत वे लेबनान को अधिक से अधिक संकट में डालना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि लेबनान में  नए राष्ट्रपति का संकट बना हुआ है।  वहां पर मीशल औन के राष्ट्रपति काल के समाप्त होने के बाद अभी तक कोई नया राष्ट्रपति नई निर्धारित हो पा रहा है।  इस मुद्दे पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें