फ़िलिस्तीनियों के आक्रोश से दहक रहा है इलाक़ा, हालात विस्फोटक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119166-फ़िलिस्तीनियों_के_आक्रोश_से_दहक_रहा_है_इलाक़ा_हालात_विस्फोटक
फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में जंग जैसे हालात बनते जा रहे हैं, इस्राईली सेना ने गुरुवार की सुबह वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में हमला करके दो फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। इस हमले में एक फ़िलिस्तीनी घायल हुआ और 4 को गिरफ़तार कर लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०२२ १३:५० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के आक्रोश से दहक रहा है इलाक़ा, हालात विस्फोटक

फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में जंग जैसे हालात बनते जा रहे हैं, इस्राईली सेना ने गुरुवार की सुबह वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में हमला करके दो फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। इस हमले में एक फ़िलिस्तीनी घायल हुआ और 4 को गिरफ़तार कर लिया गया।

जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा कि शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी उसके दो फ़ील्ड कमांडर थे। इस्राईली सैनिक सुबह के समय जेनिन में जब कुछ फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार करने के लिए पहुंचे तो वहां झड़पें शुरू हो गईं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस झड़प में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हुए। जेहादे इस्लामी संगठन ने कहा है कि शहीद होने वाले दोनों युवा उसके कमांडर थे जो इस्राईली सैनिकों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए।

संगठन ने कहा है कि दोनों कमांडरों के क़त्ल का बदला ज़रूर लिया जाएगा और इस्राईल के इन हमलों से हमारा प्रतिरोध का जज़्बा कमज़ोर नहीं होगा।

दो फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादत के बाद दो दिन के भीतर इस्राईली हमलों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 8 हो गई है जबकि इस बीच इस्राईली सैनिक बार बार फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर छापे मार रहे हैं।

इस्राईली सेना कई महीने से वेस्ट बैंक के जेनिन और नाबलुस शहरों पर हमले कर रही है जहां इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रतिरोध बहुत तेज़ी से मज़बूत हो रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें