इराक़ः 122 आतंकी मरे 14 गांव आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11920-इराक़ः_122_आतंकी_मरे_14_गांव_आज़ाद
इराके के उत्तर और पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही में 122 आतंकवादी मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१६ २१:३९ Asia/Kolkata
  • इराक की क़बाइली फोस (फाइल फोटो)
    इराक की क़बाइली फोस (फाइल फोटो)

इराके के उत्तर और पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों में सेना की कार्यवाही में 122 आतंकवादी मारे गये हैं।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराकी रक्षामंत्रालय ने बताया है कि बुधवार को दाइश आतंकवादियों के खिलाफ किये गये आप्रेशन में इसी प्रकार 32 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्थित 14 गांव भी आज़ाद करा लिये गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सलाहुद्दीन और अलअबांर प्रान्तों में की जाने वाली इस कार्यवाही के दौरान, सेना के युद्धक विमानों ने दाइश के ठिकानों पर बमबारी की जिसके दौरान दाइश के कई वाहन भी तबाह हो गये।

इसी प्रकार इराक की क़बाइली सेना ने राजधानी बगदाद से लेकर पश्चिमी अंबार के अलहक़लानिया क्षेत्र तक फुरात नदी की तटवर्ती पट्टी को आतंकवादियों से आज़ाद कराने में सफलता प्राप्त की है। (Q.A.)