इराक़ में अब भी आतंकियों के समर्थन कर रहा है अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119308-इराक़_में_अब_भी_आतंकियों_के_समर्थन_कर_रहा_है_अमरीका
इराक़ के सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि देश में अमरीकी आज भी आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०५, २०२२ १७:०७ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अब भी आतंकियों के समर्थन कर रहा है अमरीका

इराक़ के सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि देश में अमरीकी आज भी आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।

इराक़ की संसद की सुरक्षा समिति के एक सदस्य अहमद रहीम ने बताया है कि इराक़ के दियाला प्रांत के कुछ क्षेत्रों विशेषकर हमरीन और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में घात लगाकर बैठे आतंकवादियों का अमरीका समर्थन कर रहा है।  यह आतंकवादी इन क्षेत्रों से इराक़ के सुरक्षाबलों पर हमले करते हैं। 

इसी बीच इराक़ के एक सांसद शअलान अलकरीम ने बताया है कि अमरीकी सैनिक इराक़ में सक्रिय आतंकी गुटों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस वास्तविकता को इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में बहुत ही स्पष्ट रूप में देखा जा सकता है जहां पर अमरीकी सैनिक हेलिकाप्टरों के माध्यम से आतंकी गुटों की सहायता करते हैं।  इसके अतिरिक्त अमरीकी सैनिक सादे कपड़ों में आतंकवादियों के साथ दिखाई दिये जो आतंकवादियों की स्वतंत्रता के लिए दबाव बना रहे थे। 

सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा पर अमरीकी सैनिकों की उपस्थति के संदर्भ में एक इराक़ी टीकाकार सबाह अलअक़ीली का कहना है कि इन अमरीकी सैनिकों की वहां पर उपस्थति सीरिया के लिए बहुत अधिक ख़तरनाक है क्योंकि वर्तमान स्थति में वह सीमारेखा पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित करने में अक्षम है। 

ज्ञात रहे कि इराक़ में मौजूद अमरीकी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर बग़दाद और वाशिग्टन के बीच होने वाली कई चरणों की वार्ता के बावजूद अमरीका अब भी इराक़ के भीतर वहां के क़ानून का हनन करता रहता है और वह अवैध ढंग से वहां पर मौजूद है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें