फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल का हमला, कई गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119776-फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_का_हमला_कई_गिरफ़्तार
मीडिया सूत्रों ने रविवार की रात ख़बर दी है कि इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत जेनीन और बैतुल मुक़द्दस पर हमला करके अनेक फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०२२ ०९:०३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल का हमला, कई गिरफ़्तार

मीडिया सूत्रों ने रविवार की रात ख़बर दी है कि इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत जेनीन और बैतुल मुक़द्दस पर हमला करके अनेक फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया।  

अपने विस्तारवादी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए इस्राईली सैनिकों और ज़ायोनी कट्टरपंथी प्रतिदिन फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करते हैं और फ़िलिस्तीनियों को शहीद, घायल या गिरफ़्तार करते हैं।

फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता भी इस्राईलियों के अन गिनत अपराधों का किसी न किसी तरीक़े से जवाब दते हैं।

इस्राईली सैनिकों ने जेनीन के पूर्वोत्तर में स्थित फ़क़ूआ गांव पर हमला करके नदीम अरसान अबू सलमा और मुहम्मद नासिर अबू सलमा नामक दो फ़िलिस्तीनी नौजवानों को गिरफ़्तार कर लिया।  

इस रिपोर्ट में बताया गया कि इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी युवाओं का मुक़ाबला करने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ायर किए और साउंड बम फेंके जिसके परिणाम में अनेक फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।  

इस्राईली सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस के पूर्वोत्तर में स्थित हज़मा क़स्बे पर भी हमला किया जिसके बाद इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच झड़पें शुरु हो गयीं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें