पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं सैयद हसन नसरुल्लाहः हिज़बुल्लाह
हिज़बुल्लाह ने अपने महासचिव के स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जाने वाली अफ़वाहों का खण्डन किया है।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के एक विश्वसनीय सूत्र ने ज़ायोनी और कुछ अरबी संचार माध्यमों द्वारा फैलाई जाने वाली सैयद हसन नसरुल्लाह के स्वास्थ्य संबन्धी अफ़वाहों का खण्डन करते हुए कहा है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
हिज़बुल्लाह के इस विश्वसनीय सूत्र ने रविवार की रात बेरूत में इर्ना से बात करते हुए कहा कि महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह पूरी तरह से अब स्वस्थ्य हैं। उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंज़ा से प्रभावित होने के बाद हसन नसरुल्लाह अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।
हिज़बुल्लाह के इस सूत्र के अनुसार इन्फलूएंज़ा से प्रभावित होने के बाद हसन नसरुल्लाह की आवाज़ प्रभावित हुई थी जिसकी वजह से उनको बोलने में दिक़्क़त हो रही थी। इसीलिए शुक्रवार के उनके भाषण के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि शहीद क़ासिम सुलैमानी की शहादत की तीसरी बरसी पर सैयद हसन नसनुल्लाह मंगलवार को भाषण देंगे। शहीद क़ासिम सुलैमानी की शहादत की बरसी का कार्यक्रम लेबनान के स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे बेरूत में सैयदुश्शोहदा काम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हिज़बुल्लाह के जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार को सैयद हसन नसरुल्लाह के भाषण के स्थगित होने की घोषणा की थी।
ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान ज़ायोनी और कुछ अरब संचार माध्यमों ने हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के स्वास्थ को लेकर निराधार दावे करने शुरू कर दिये थे। इन संचार माध्यमों ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के स्वास्थ्य के बारे में विशेष कार्यक्रम पेश करने शुरू कर दिये थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए