बिनयामिन नेतनयाहू का मंत्रिमंडल जायोनियों का अंत हैः लेबरमैन
जायोनी शासन के पूर्व वित्तमंत्री लेबरमैन ने कहा है कि नेतनयाहू के मंत्रिमंडल काम आरंभ करना जायोनियों का अंत है।
यरुशलम पोस्ट के अनुसार एग्विडोर लेबरमैन ने नेतनयाहू के खिलाफ अपने भाषण में कहा कि 6ठीं बार नेतनयाहू की सरकार का गठन इस्राईल नहीं बल्कि जायोनिज़्म का अंत है।
इसी प्रकार इस्राईली सेना के एक पूर्व वरिष्ठ सैनिक कमांडर एयाल बिन रून ने नेतनयाहू के नये मंत्रिमंडल के कार्य आरंभ करने की प्रतिक्रिया में कहा कि नेतनयाहू के गैर ज़िम्मेदारी वाले फैसले इस्राईल की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छी तरह जानता है कि उसके फैसले इस्राईल की सुरक्षा के लिए कितने खतरनाक हैं।
ज्ञात रहे कि नया साल आरंभ होने के साथ जायोनी शासन के नये मंत्रिमंडल ने अपने कार्य का आरंभ किया था और इसके साथ ही जायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर दो फिलिस्तीनी जवानों को गोली मार कर शहीद कर दिया था।
पश्चिमी किनारे के चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि जिन दो फिलिस्तीनी जवानों को जायोनी सैनिकों ने शहीद किया था उनमें से एक की उम्र 17 और जबकि दूसरे की उम्र 21 साल थी।
समाचार एजेन्सी वफा ने इस बारे में रिपोर्ट दी है कि जायोनी सैनिकों ने जेनीन के पश्चिम में दो फिलिस्तीनी जवानों को शहीद और आठ अन्य को घायल कर दिया जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए