क्या वेस्ट बैंक का शक्तिशाली कमान्डर गिरफ़्तार हो गया?
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुट अरीन अल उसूद ने उन सूचनाओं का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि अरीन अल उसूद के कमान्डर अबू फ़िलिस्तीन को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
फ़िलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुट अरीन अल उसूद ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि वेस्ट बैंक के महमूद अब्बास प्रशासन ने अरीन अल उसूद के कमान्डर को गिरफ़्तार कर लिया है।
अरीन अल उसूद के बयान के अनुसार इस गुट के कमान्डर की असली पहचान अभी तक किसी को भी पता नहीं है और मीडिया सूत्रों के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है।
ज्ञात रहे कि अरीन अल उसूद के कमान्डर ने अलजज़ीरा टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में भाग लेकर इस प्रतिरोधकर्ता गुट की गतिविधियों के बारे में बताया था जिसके बाद से मीडिया में यह दावा किया था कि महमूद अब्बास प्रशासन के लोगों ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए