दमिश्क़ के निकट सैकड़ों आतंकी मारे गए
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के निकट आतंकी गुटों के बीच आपस में होने वाली झड़पों में सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं।
गुरुवार को दमिश्क़ के पूरब में स्थित ग़ोता क्षेत्र में शुरू हुई झड़प में अब तक आठ सौ से अधिक तकफ़ीरी आतंकी मारे जा चुके हैं। ये गुट सीरिया में अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों को बढ़ाने को लेकर एक दूसरे से लड़ रहे हैं।
इस बीच सीरियाई सेना ने आतंकी गुटों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए ग़ोता की असाफ़ीर और ज़ब्दीन नामक काॅलोनियों को आतंकियों से छुड़ा कर इनका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। सेना ने इसी तरह इन क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर तोपख़ाने से फ़ायरिंग की है और राॅकेटों से भी हमला किया है। सीरियाई सेना ने गुरुवार को ग़ोता के कई क्षेत्रों में आतंकियों द्वारा लगाए गए बमों व बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय बना दिया। (HN)
यह भी पढ़ें: इराक़ी युद्धक विमानों के हमले में दसियों आतंकी ढेर