ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल का भीषण हमला, फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121180-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_का_भीषण_हमला_फ़िलिस्तीनियों_की_जवाबी_कार्यवाही
ग़ज़्जा पट्टी पर इस्राइल ने हवाई हमला किया जिसका फिलीस्तीनियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०२३ ११:०६ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल का भीषण हमला, फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही

ग़ज़्जा पट्टी पर इस्राइल ने हवाई हमला किया जिसका फिलीस्तीनियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने आज सुबह ग़्ज़्ज़ा पट्टी के कुछ इलाकों पर बमबारी की जिसका फ़िलिस्तीनियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस्राईल के हमलों के जवाब में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने ग़ज़्ज़ा के आसपास की बस्तियों पर कई रॉकेट दागे जिसके बाद सायरन बजने लगे।

उल्लेखनीय है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्राप्त अनुभवों और तकनीकों का उपयोग करके रॉकेट, मीज़ाइल और ड्रोन प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति की है जो पिछले साल के युद्धों देखी गई।

मई 2021 में प्रतिरोधकर्ता बलों ने ग़ज़्ज़ा और मस्जिदुल अक़सा पर ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में 4000 रॉकेट और मिज़ाइलों से तेल अवीव सहित दर्जनों ज़ायोनी शहरों और कस्बों को निशाना बनाया और ज़ायोनी अधिकारियों युद्ध विराम पर मजबूर कर दिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें