नेतनयाहू को उनके मंत्री गोइर की धमकी
इस्राईल की राष्ट्रीय सुरक्षा के मंत्री ने धमकी दी है कि अगर प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू फ़िलिस्तीनियों को लेकर अपनी नीति में बदलाव नहीं करेंगे, तो वह अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे।
शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी शासन की राष्ट्रीय सुरक्षा के मंत्री इतामार बिन गोइर ने फ़िलिस्तीनियों के संबंध में नेतनयाहू की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि वह ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठनों का मुक़ाबला करने के लिए गंभीर नहीं हैं।
इसके अलावा, गोइर ने वेस्ट बैंक में अल-ख़ान अल-अहमर के इलाक़े को ख़ाली कराने में विलंब को लेकर भी नेतनयाहू की आलोचना की।
कट्टर दक्षिणपंथी ज़ायोनी मंत्री ने धमकी देते हुए कहा कि अगले आठ महीनों में अगर इन मुद्दों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो वह अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे।
इस्राईल की राष्ट्रीय सुरक्षा के मंत्री ने फ़िलिसतीनियों के घरों को ज़ब्त करने, पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में उनके घरों को ध्वस्त करने और ज़ायोनी नागरिकों को हथियार देने जैसे मुद्दों को लेकर भी नेतनयाहू सरकार पर दबाव डालने की बात कही। msm