क्या सीरिया और तुर्किए में आए भूकंप में फ़र्क़ है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121402-क्या_सीरिया_और_तुर्किए_में_आए_भूकंप_में_फ़र्क़_है
सीरियाई सरकार देश के भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है जबकि दूसरी ओर प्रतिबंधों और आतंकवाद ने सरकार के काम को मुश्किल बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०२३ १०:०४ Asia/Kolkata

सीरियाई सरकार देश के भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है जबकि दूसरी ओर प्रतिबंधों और आतंकवाद ने सरकार के काम को मुश्किल बना दिया है।

सीरिया और तुर्की में हाल ही में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम बड़ी संख्या में लोग मारे गये और घायल हुए। इस बीच मलबे में दबे हज़ारों लोगों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है, इसके अलावा भूकंप से सीरिया में हज़ारों लोगों को बेघर कर दिया है।

पिछले दिनों से ही सीरियाई सरकार ने इस देश के भूकंप पीड़ितों की मदद करने के लिए अपना पूरा प्रयास और ध्यान केंद्रित कर रखा है, हालांकि भूकंप पीड़ितों से निपटने और उनकी मदद करने के लिए सीरिया और तुर्किए की स्थितियां समान नहीं हैं क्योंकि सीरिया लगभग 12 वर्षों से युद्ध और प्रतिबंधों का सामना कर रहा है लेकिन तुर्किए को इन परिस्थितियों का सामना नहीं है और यूरोपीय सरकारें भी तुर्किए के लिए अपनी सहायता को प्राथमिकता दे रही हैं।

पिछले 12 वर्षों के दौरान सीरिया आतंकवादियों के साथ युद्ध में व्यस्त है जिन्हें 80 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त है। आतंकवादियों के साथ युद्ध ने सीरिया में बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है और इस देश के अंदर लाखों लोगों का विस्थापन हुआ है। पिछले 12 वर्षों से चल रहे युद्ध के परिणामस्वरूप सीरिया की सुविधाएं लगभग नष्ट हो गई हैं और इस स्थिति की वजह से सरकार को देश के भूकंप पीड़ितों की मदद करने में गंभीर समस्याओं का सामना है।

इसीलिए भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए सीरियाई सरकार के पास न्यूनतम सुविधाएं हैं। इस विषय के बावजूद है कि आतंकवादी गुट अभी भी इस देश के अंदर मौजूद हैं और सीरियाई सरकार भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए विशेष रूप से सैन्य क्षेत्र में अपनी सभी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकती।

आतंकवाद के अलावा, सीरियाई सरकार को अमरीकी और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दशक के दौरान प्रतिबंधों के कारण सीरिया में दवाओं सहित कई आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। वाशिंगटन ने सीज़र कानून के तहत सीरिया के खिलाफ जो प्रतिबंध लगाए हैं उसने इस देश को मिलने वाली सहायता के रास्ते को ही बंद कर दिया है।

अमरी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय रीति-रिवाजों के विपरीत मौखिक रूप से भी सीरियाई लोगों पर आई इस बड़ी आपदा में उनके साथ एकजुटता व्यक्त नहीं की, एक ट्वीट में कहा कि मैंने अपने सभी संबंधित संस्थानों से तुर्किए के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए समन्वय करने को कहा है और पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।  

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीरियाई विदेश मंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने इस भीषण भूकंप के बारे में अल-मयादीन चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि आपदा बड़ी है, जिस बात ने इसे और गहरा किया वह यह है कि सीरिया आतंकवाद और उसके समर्थकों के साथ युद्ध में व्यस्त है तथा प्रतिबंधों ने भी इस आपदा की गंभीरता को और भी बढ़ा दिया है। (AK)

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें