इस्राईल, शहादत प्रेमी कार्यवाही में 2 इस्राईली मारे गये
ज़ायोनी सूत्रों ने बताया है कि बैतुल मुक़द्दस में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादतप्रेमी कार्यवाही में दो ज़ायोनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बैतुल मुक़द्दस के रामुत इलाके में ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के जवाब में कई ज़ायोनियों को एक कार से कुचल दिया गया।
ज़ायोनी सूत्रों का कहना है कि इस ऑप्रेशन में कई ज़ायोनी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि कुछ अन्य सूत्रों ने घायलों की संख्या आठ बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी ड्राइवर को ज़ायोनी सैनिकों ने गोली मार दी थी।
ज़ायोनी शासन के टेलीवीजन ने कहा कि ऑपरेशन को एक फ़िलिस्तीनी युवक ने अंजाम दिया था जो एसविया के इलाके में रहता था।
इस्राईल के सरकारी अख़बार ने दो ज़ायोनियों की मौत को स्वीकार किया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए