सीरिया में अमरीकी सैनिक छावनी पर मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121724-सीरिया_में_अमरीकी_सैनिक_छावनी_पर_मिसाइल_हमला
सीरिया के इलाक़े दैरुज़्ज़ूर में क़ाबिज़ अमरीकी सेना की छावनी पर मिसाइल हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२३ १२:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी सैनिक छावनी पर मिसाइल हमला

सीरिया के इलाक़े दैरुज़्ज़ूर में क़ाबिज़ अमरीकी सेना की छावनी पर मिसाइल हमला हुआ है।

सीरियाई सूत्रों का कहना है कि यह हमला कल रात हुआ और दैरुज़्ज़ूर के क़रीब अलउमर आयल फ़ील्ड के इलाक़े में अमरीकी सैनिक छावनी निशाना बनी। हमले के बाद छावनी से आग के शोले उठते देखे गए। इस हमले से किसी जानी या माली नुक़सान की फ़िलहाल कोई सूचना नहीं है।

सीरिया में आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी गई है जो अमरीकी सेना के एजेंडे के तहत काम करते हुए सीरियाई सरकार और जनता को निशाना बना रहे थे, इसके बाद अमरीकी सेना ने स्थानीय कुर्दों की मदद से अपना एजेंडा आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखी है।

अमरीका ने कुर्द फ़ोर्सेज़ के सहयोग से जिन इलाक़ों पर क़ब्ज़ा किया है वहां स्थानीय लोग अकसर प्रदर्शन करके अमरीकी सैनिक क़ब्ज़ा समाप्त किए जाने की मांग करते हैं।

सीरियाई सरकार कई बार कह चुकी है कि अमरीकी सेना कुर्द मिलीशिया की मदद से सीरियाई तेल भंडारों से तेल चोरी कर रही है और यह सब कुछ पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए