फ़िलिस्तीन में विस्फोटक हालात, अमरीकी विदेश मंत्री मध्यस्थता की कोशिश में
फ़िलिस्तीन में इंतेफ़ाज़ा के हालात बन जाने और स्थिति विस्फोटक हो जाने के मद्देनज़र अमरीका के विदेश मंत्री एंुनिश्चत ुरक्षा को मज़टोनी ब्लिंकन ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू और फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से फ़ोन पर बात की और तनाव कम करने के लिए प्रभावी क़दम उठाए जाने पर ज़ोर दिया।
वहीं इस्राईल की तरफ़ से भड़काऊ गतिविधियों का सिलसिला जारी है जिसके तहत उसने बैतुल मुक़द्दसम में 7 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार किया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ब्लिंकन कोशिश कर रहे है। कि इस्राईल और फ़िलिस्तीनी प्रशासन के बीच मध्यस्थता करें ताकि इस्राईल की ओर से वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों के निर्माण की योजना के ख़िलाफ सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पर वोटिंग न हो।
ब्लिंकन ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि अमरीका टू स्टेट समाधान पर कटिबद्ध है और इस्राईल और फ़िलिस्तीन को चाहिए कि शांति बहाल करने के लिए क़दम उठाएं।
ब्लिंकन की तरफ़ से यह कोशिश तब शुरू हुआ है जब इस्राईल की भड़काऊ गतिविधियों के चलते हालात विस्फोटक हो चुके हैं।
इस बीच बैतुल मुक़द्दसम में फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ रविवार की सुबह से आम हड़ताल और असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है।
फ़िलिस्तीनियों ने अलराम और अनाता इलाक़ों में रास्तों पर टायर जलाकर आवाजाही रोक दी जिसके फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पें हुई हैं।
फ़िलिस्तीनियों ने शाफ़ात और अनाता में अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखे जबकि स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए