हसन नसरुल्लाह के बयान पर नेतनयाहू की सफ़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121776-हसन_नसरुल्लाह_के_बयान_पर_नेतनयाहू_की_सफ़ाई
इस्राईल में गृह युद्ध की शुरूआत को लेकर हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के बयान पर ज़ायोनी शासन के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने प्रतिक्रिया जताई है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb २१, २०२३ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • हसन नसरुल्लाह के बयान पर नेतनयाहू की सफ़ाई

इस्राईल में गृह युद्ध की शुरूआत को लेकर हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के बयान पर ज़ायोनी शासन के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने प्रतिक्रिया जताई है।

हिज़्बुल्लाह महासचिव ने अपने हालिया एक भाषण में अमरीका और इस्राईल को संबोधित करते हुए कुछ समीकरण पेश किए थे और इस्राईल में जारी राजनीतिक संकट पर टिप्पणी की थी।

इस्राईलियों पर हसन नसरुल्लाह के बयान के पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनज़र, नेतनयाहू ने अपनी साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में कहाः नसरुल्लाह ने यह बयान इस्राईलियों की राष्ट्रीय भावना और एकजुटता को कमज़ोर करने के लिए दिया है।

ज़ायोनी प्रधान मंत्री ने सफ़ाई पेश करते हुए कहा कि इस्राईल में कोई युद्ध नहीं होगा, क्योंकि इस्राईली आपस में भाई-भाई हैं और भाई-भाई आपस में नहीं लड़ते हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि नसरुल्लाह के बयान पर नेतनयाहू की सफ़ाई बता रही है कि इस्राईल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ज़ायोनी समाज बिखरने की कगार पर है। msm