नेतनयाहू ने फेका सऊदी अरब पर अपना जाल
नेतनयाहू का कहना है कि सऊदी अरब के साथ संबन्ध सामान्य हो सकते हैं।
ज़ायोनी प्रधानामंत्री ने सऊदी अरब के साथ संबन्धों के सामान्य किये जाने के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रियाज़ के साथ संबन्ध सामान्य हो सकते हैं और इस प्रकार से इस्राईल और अरबों के बीच झड़पों को समाप्त किया जा सकता है।
यरूशलम पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को नेतनयाहू ने एक भाषण में कहा कि सऊदी अरब को "अब्राहम समझौते" के अगले सदस्य देश के रूप में देख रहे हैं। ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू का मानना है कि सऊदी अरब के नेता अगर आधिकारिक रूप में इस समझौते का सदस्य बनने का फैसला करें तो हम इस बारे में क़दम आगे बढ़ाएंगे।
ज़ायोनियों की ओर से सऊदी अरब के साथ संबन्ध सामान्य करने के प्रयास अमरीका के पूर्व राष्ट्रति के सलाहकार जाॅन हाना के उस कथन के बाद तेज़ हो गए जिसमें उन्होंने कहा था कि मुहम्मद बिन सलमान, ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य करने के पक्ष में है। इससे पहले सऊदी अरब के विदेश उपमंत्री आदिल जुबैर ने अमरीकी अधिकारियों के साथ भेंट में कहा था कि इस्राईल के साथ सऊदी अरब के संबन्धों के सामान्य होने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा सा समय लगेगा।
उल्लेखनीय है कि ट्रम्प के सत्ताकाल में यूएई, बहरैन, सूडान और मोरक्को "अब्राहम समझौते" पर हस्ताक्षर करके इस्राईल के साथ अपने संबन्ध सामान्य कर चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए