छह महीनों में टूट सकता है इस्राईलः लापिद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121854-छह_महीनों_में_टूट_सकता_है_इस्राईलः_लापिद
ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगले छह महीनों में यह शासन विघटित हो जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०२३ १४:३९ Asia/Kolkata
  •  छह महीनों में टूट सकता है इस्राईलः लापिद

ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगले छह महीनों में यह शासन विघटित हो जाएगा।

याईर लापिद का कहना है कि अगले 6 महीनों में इस्राईल अंदर से टूटकर टुकड़े हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि एसा होने की स्थति में इस्राईली एक-दूसरे से घृणा करने लेंगेगे। 

ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता लापिद के इस बयान से पहले वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख और राष्ट्रपति भी अपने भाषणों में ज़ायोनी शासन में व्याप्त अशांति तथा संकट के गहरे होने पर इस शासन के विघटन की बात कह चुके हैं। 

नेतनयाहू के नेतृत्व में एक एक अतिवादी मंत्रीमण्डल के गठन के बाद से उन्होंने कुछ एसे फैसले किये हैं जो आंतरिक संकट और अशांति का कारण बने हैं।  नेतनयाहू के मंत्रीमण्डल द्वारा ज़ायोनी शासन की व्यवस्था में परिवर्तन पर आधारित कुछ फैसले वहां पर अशांति और विरोध प्रदर्शनों का कारण बने हुए हैं।  पिछले सप्ताह इस्राईल के कई नगरों में नेतनयाहू के मंत्रीमण्डल के फैसलों को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किये गए थे। 

वहां के विपक्षी दलों का कहना है कि नेतनयाहू का मंत्रीमण्डल यह काम इसलिए कर रहा है ताकि उसको क़ानूनी कार्यवाही से बचाया जाए।  नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार और रिश्वत के गंभीर आरोप लगे हैं जिनसे वह स्वयं को बचाने के लिए एसा कर रहा है।  उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर इस्राईल के विघटन की बातें आम होती जा रही हैं।  विशेष बात यह है कि यह बातें अवैध ज़ायोनी शासन के बड़े अधिकारियों के मुंह से सुनने को मिल रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए