जायोनी सैनिकों के ताज़ा हमलों में 10 से अधिक फिलिस्तीनी शहीद
प्राप्त समाचारों के अनुसार जायोनी सैनिकों के हमले में मोहम्मद जवाबिरा नाम का जो फिलिस्तीनी जवान अलखलील नगर में घायल हुआ था वह गत रात्रि शहीद हो गया।
इसी तरह दूसरा फिलिस्तीनी जवान 33 वर्ष का था और उसका नाम मोहम्मद सामी था और वह ग़ज्ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित जबालिया शरणार्थी शिविर में शहीद हो गया। मोहम्मद सामी जायोनी सैनिकों की गोली लगने से घायल हुआ था। उसने दो साल पहले जबालिया के निकट होने वाले प्रदर्शन में भाग लिया था जिसमें जायोनी सैनिकों की गोली लगने से घायल हो गया था।
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने एलान किया है कि बुधवार को जायोनी सैनिकों ने जो हमला किया था उसमें शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 11 हो गयी है। जायोनी सैनिकों ने बुधवार की सुबह को फिलिस्तीनी जवानों को गिरफ्तार करने के बहाने पश्चिमी किनारे के नाब्लस नगर में फिलिस्तीनी जवानों पर हमला किया था जिसमें 11 फिलिस्तीनी शहीद और 102 घायल हुए थे। फिलिस्तीन के विभिन्न गुटों ने अलग- अलग विज्ञप्ति करके एलान किया है कि हिंसा और अतिक्रमण की आग, अतिग्रहणकारी जायोनी शासन को जला देगी।
इसी बीच फिलिस्तीन के पूर्व प्रधानमंत्री और हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि दुश्मन से लड़ाई नये चरण में दाखिल हो गयी है। इस्माईल हनिया ने फिलिस्तीनी जनता की प्रशंसा व सराहना करते हुए कहा कि दुश्मन से युद्ध नये चरण में प्रवेश कर गया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!