उपद्रव और अशांति इराक़ी राष्ट्र के हित में नहींः हैदर एबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12193-उपद्रव_और_अशांति_इराक़ी_राष्ट्र_के_हित_में_नहींः_हैदर_एबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने बग़दाद के सबसे सुरक्षित इलाक़े ग्रीन ज़ोन पर विरोध प्रदर्शनकारियों के हमले की आलोचना करते हुए कहा है कि उपद्रव और अशांति इराक़ी राष्ट्र के हित में नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१६ १५:१९ Asia/Kolkata
  • उपद्रव और अशांति इराक़ी राष्ट्र के हित में नहींः हैदर एबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने बग़दाद के सबसे सुरक्षित इलाक़े ग्रीन ज़ोन पर विरोध प्रदर्शनकारियों के हमले की आलोचना करते हुए कहा है कि उपद्रव और अशांति इराक़ी राष्ट्र के हित में नहीं है।

अल-अबादी ने शनिवार की सुबह कहा, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सेना की सफलताओं के दौरान, कुछ प्रभावशाली लोग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं।

इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा, यह लोग युद्ध क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के बजाए, बग़दाद में हथियार लेकर सुरक्षा बलों से लड़ रहे हैं। इस प्रकार यह लोग दाइश के ख़िलाफ़ सैनिकों की क़ुर्बानियों का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं।

अल-अबादी ने उल्लेख किया कि इन लोगों में से कुछ दाइश के ख़िलाफ़ युद्ध में इराक़ी सैनिकों की सफलताओं को महत्वहीन बनाना चाहते हैं।

शुक्रवार को बग़दाद में सरकारी इमारतों और सार्वजनिक संपत्ति पर होने वाले हमलों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

अबादी ने इराक़ी नागरिकों से कहा कि वे इस संबंध में होशियार रहें। msm