हमको दाइश की नई नस्ल का सामना हैः यहया रसूल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122212-हमको_दाइश_की_नई_नस्ल_का_सामना_हैः_यहया_रसूल
इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता का कहना है कि हमको भविष्य में दाइश की नई पीढी का सामना करना होगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०६, २०२३ ०८:४६ Asia/Kolkata
  • हमको दाइश की नई नस्ल का सामना हैः यहया रसूल

इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता का कहना है कि हमको भविष्य में दाइश की नई पीढी का सामना करना होगा।

यहया रसूल कहते हैं कि अगले कुछ वर्षों में इराक़ को एसे आतंकियों का सामना होगा जिनके बारे में सेना को किसी भी प्रकार की पूर्व जानकारी नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि वे एसे लोग होंगे जिनको वर्षों तक दाइश की विचारधारा से तृप्त किया गया होगा। 

इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि बच्चों को दाइश की विचारधारा से दूर रखा जाए।  उनका कहना था कि आतंकी गुट दाइश सैन्य दृष्टि से कमज़ोर हो चुका है।  इराक़ को आतंकवादियों से मुक्त कराए जाने वाले अभियान के बाद वह सैन्य दृष्टि से बुरी तरह से टूट चुका है।  यही कारण है कि इस आतंकी गुट ने पहाड़ी और मरूस्थलीय क्षेत्रों में छिपकर अपने अड्डे बनाए हैं किंतु वह अपनी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा है। 

यहया रसूल के अनुसार पहले दाइश के आतंकवादी कार बम धमाके करते थे, बारूदी सुरंगें बिछाकर हमले करते या बम विस्फोट कर दिया करते थे किंतु अब वे एसा करने में अक्षम है।  यही कारण है कि अब दाइश वे व्यक्तिगत तौर पर रातों में आतंकी कार्यवाहियां करने की योजना बनाई है।  उनको जैसे ही मौक़ा मिलता है वे इस काम को अंजाम देते हैं।  वेैस कुल मिलाकर उनकी सैन्य शक्ति बहुत कमज़ोर हो चुकी है इसीलिए अब वे अपनी आतंकी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें