दाइश के लिए चिकित्सा रसद ले जाने वाला ट्रक पकड़ा गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12223-दाइश_के_लिए_चिकित्सा_रसद_ले_जाने_वाला_ट्रक_पकड़ा_गया
सीरियाई फ़ोर्सेज़ ने एक ट्रक पकड़ा है जो तुर्की की ओर से सीरिया और इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के लिए लगभग 1 लाख डॉलर मूल्य की चिकित्सा रसद ले जा रहा था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०१६ ०५:३४ Asia/Kolkata
  • हलब में सीरियाई इंटेलिजेन्स के सदस्य, दाइश के लिए दवाओं की रसद ले जाने वाले पकड़े गए ट्रक की जांच करते हुए
    हलब में सीरियाई इंटेलिजेन्स के सदस्य, दाइश के लिए दवाओं की रसद ले जाने वाले पकड़े गए ट्रक की जांच करते हुए

सीरियाई फ़ोर्सेज़ ने एक ट्रक पकड़ा है जो तुर्की की ओर से सीरिया और इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के लिए लगभग 1 लाख डॉलर मूल्य की चिकित्सा रसद ले जा रहा था।

शनिवार को समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों ने जिस ट्रक को ज़ब्त किया है वह तुर्की की अल-यमन मेडिकल कंपनी का है जिस पर 25 टन रसद लदी हुयी थी। इस ट्रक सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत हलब में ज़ब्त किया गया।  

सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने कहा, “ इस्तांबोल में अल-यमन कंपनी मंबज और मूसिल में दाइश संगठन सहित दूसरे आतंकवादी गुटों को दवाएं, उकपरण और अन्य मेडिकल रसद भेज रही है।” इस सूत्र ने बताया कि इस रसद के साथ आतंकियों का एक कमान्डर भी पकड़ा गया।

ज्ञात रहे अनेक अवसर पर तुर्की पर सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गटों को न सिर्फ़ उकसाने और उनकी मदद करने का आरोप लगा है बल्कि इस तरह की रिपोर्टें सामने आयी हैं कि अंकारा अपने यहां तकफ़ीरी आतंकियों को ट्रेनिंग व हथियार देता है और उन्हें अरब देश सीरिया में घुसपैठ के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराता है। इसी प्रकार अंकारा पर दाइश द्वारा तस्करी किए जाने वाले तेल को ख़रीदने का भी आरोप लगता रहा है।

पिछले हफ़्ते सीरिया के गुप्तचर फ़ोर्सेज़ ने बताया कि तुर्की से इराक़ के मूसिल शहर के लिए जाने वाली चिकित्सा रसद की एक और खेप हलब के निकट ज़ब्त की गयी।

पिछले साल तुर्क दैनिक ‘जम्हूरियत’ ने एक फ़ूटेज पोस्ट की थी जिसमें तुर्की के एमआईटी गुप्तचर संगठन के ट्रक, सीरिया में 2014 में तकफ़ीरी आतंकियों के लिए हथियार ले जाते दिखाई दे रहे थे।(MAQ/N)