ईरान पर हमले के बारे में नेतनयाहू झूठ बोलते हैं" लैपिड
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने कहा है कि ईरान पर हमले हेतु जायोनी शासन की तत्परता के बारे में मैं नेतनयाहू के झूठ का पर्दाफाश करूंगा।
उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि ईरान पर हमले के बारे में बिनयामिन नेतनयाहू झूठ बोलते हैं। उन्होंने नेतनयाहू को सचेत किया है कि अगर ईरान पर हमले के बारे में झूठ बोलने से बाज़ नहीं आये तो मैं उन सब कार्यों की पोल खोलूंगा जिसके वह ज़िम्मेदार थे ताकि उनका विकल्प चुना जाये।
इसी प्रकार इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतनयाहू को नसीहत की है कि वह कम बोलें और इस बारे में मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि बात कम करें और अमल ज़्यादा करें।
ज्ञात रहे कि यायर लैपिड एकमात्र अधिकारी व नेता नहीं हैं जो ईरान के मुकाबले जायोनी शासन की अक्षमता को स्वीकार रहे हैं बल्कि दूसरे देशों के नेता और अधिकारी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि इस्राईल के अंदर कभी भी ईरान पर हमले की क्षमता व साहस नहीं था और अगर होता तो वह बहुत पहले एसा कर चुका होता।
जानकार हल्कों का मानना है कि न केवल इस्राईल बल्कि उसके आक़ाओं के अंदर भी ईरान पर हमले का साहस नहीं है और ईरान इस प्रकार की गीदड़ भभकियों से लेशमात्र भी नहीं डरता। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए