भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता: सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122318-भारत_के_साथ_संबंध_सर्वोच्च_प्राथमिकता_सऊदी_अरब
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद ने भारत के साथ संबंधों को "सर्वोच्च प्राथमिकता" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़े हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२३ ०५:५० Asia/Kolkata
  • भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता: सऊदी अरब

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद ने भारत के साथ संबंधों को "सर्वोच्च प्राथमिकता" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़े हैं।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंधों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता रिश्तों को मजबूत देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से भारत के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा साझेदार हैं, क्योंकि पारंपरिक ऊर्जा के मामले में ऐसा ही है, लेकिन हम इसे जारी रखना चाहते हैं।

इससे पहले भारत में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा था कि वह इस रिश्ते को उच्चतम स्तर पर ले जाना चाहते हैं।

सऊदी अरब के स्थापना दिवस समारोह पर बोलते हुए राजदूत ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने मित्र देश भारत के साथ मजबूत रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें