सीरिया में अमरीका की उपस्थति दाइश के लिए उपहार
अमरीकी सांसद का कहना है कि सीरिया में इस देश की उपस्थति, आतंकी गुट दाइश के लिए वरदान के समान है।
अमरीकी कांग्रेस में फ्लोरिडा के रिपब्लिकन प्रतिनिधि मेट गेट्ज़ ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में एक प्रस्ताव पेश किया है। उनका यह प्रस्ताव कांग्रेस में पारित नहीं हो पाया। इसके पक्ष में 103 मत पड़े जबकि विरोध में 321 वोट डाले गए।
मेट गेट्ज़ के प्रस्ताव के हिसाब से अगर यह पारित हो जाता तो अमरीकी राष्ट्रपति को छह महीनों के भीतर सीरिया में मौजूद सारे अमरीकी सैनिकों को वापस बुलाना होता। बाइडेन के लिए यह बाध्यकारी काम हो जाता। वर्तमान समय में सीरिया में अमरीका के कम से कम 900 सैनिक मौजूद हैं।
सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी का प्रस्ताव पेश करने वाले मेट गेट्ज़ ने उन लोगों को संबोधित करते हुए जो सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी का विरोध कर रहे हैं कहा कि वर्तमान हालत में सीरिया में अमरीकी उपस्थति आतंकी गुट दाइश के लिए बेहतरीन उपहार है।
हालांकि सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी पर आधारित प्रस्ताव अमरीकी कांग्रेस में पारित नही हो पाया किंतु सीरिया लंबे समय से अपने यहां पर अमरीकी सैनिको की उपस्थति का विरोध करते हुए उनकी तत्काल वापसी का इच्छुक है। इस संदर्भ में सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके अपने देश में अमरीका द्वारा किये जा रहे मानवाधिकारों के हनन को समाप्त करने और अमरीकी सैनिकों की वापसी की मांग की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए