फ़िलिस्तीनी युवाओं की बड़ी कार्रवाइयां, जेनीन के हालात हुए ख़राब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122392-फ़िलिस्तीनी_युवाओं_की_बड़ी_कार्रवाइयां_जेनीन_के_हालात_हुए_ख़राब
फ़िलिस्तीनी युवाओं ने पिछले चौबीस घंटों में जेनीन में ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों और सैनिकों के ख़िलाफ प्रतिरोध की 19 कार्रवाइयां अंजाम दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०२३ १४:०१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी युवाओं की बड़ी कार्रवाइयां, जेनीन के हालात हुए ख़राब

फ़िलिस्तीनी युवाओं ने पिछले चौबीस घंटों में जेनीन में ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों और सैनिकों के ख़िलाफ प्रतिरोध की 19 कार्रवाइयां अंजाम दी हैं।

शहाब न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट बैंक में जेनिन के पास अवैध ज़ायोनी कॉलोनी होमेश में फिलिस्तीनी युवकों ने फायरिंग की। उधर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन ने पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी जॉर्डन में 19 ऑप्रेशन किए जबकि पिछले एक हफ्ते के दौरान फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता, ज़ायोनियों के ख़िलाफ कुल 341 ऑपरेशन को अंजाम देने में सफल रहे।

पिछले एक हफ्ते के दौरान ज़ायोनी विरोधी कार्रवाइयों में 10 ज़ायोनी घायल हुए हैं जबकि ज़ायोनियों के हमलों में 12 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

अपने लज्जाजनक और विस्तारवादी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों को अपनी आक्रामकता और आतंकवाद का निशाना बनाए हुए है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें