वेस्ट बैंक का इलाक़ा मैदाने जंग बन गया, 3 इस्राईली घायल
वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित नाब्लस शहर कल और गुरुवार की सुबह से ही अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिकों और फ़िलिस्तीनी युवकों के बीच संघर्ष का मैदान बना हुआ है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की रात को ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के उत्तर में नाब्लस शहर पर धावा बोल दिया जिसमें कम से कम 28 फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।
ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में, फ़िलिस्तीनी मुजाहिदीन और संघर्षकर्ताओं ने ज़ायोनी आबादी के एक क्षेत्र में ज़ायोनी सैनिकों के एक वाहन को निशाना बनाया और ज़ायोनी सैनिकों पर गोलियां चला दीं जिसमें तीन ज़ायोनी सैनिकों के घायल होने की सूचना है।
फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने ज़ायोनी शासन के एक ड्रोन को भी मार गिराया जो नीचे उड़ रहा था और तस्वीरें ले रहा था।
फ़िलिस्तीन के कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने अम्मान रोड और नाब्लस में हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम के मक़बरे पर अपने स्नाइपर तैनात कर दिए हैं।
इन सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी सेना ने नाब्लस के दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्र कफ़रक़लील में अपने समर्थन बलों को भी भेज दिया है।(AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए