गृहयुद्ध से भयभीत हैं अधिकतर ज़ायोनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122582-गृहयुद्ध_से_भयभीत_हैं_अधिकतर_ज़ायोनी
ज़ायोनी शासन में जारी संकट के दृष्टिगत वहां किे अधिकार लोग अब गृहयुद्ध को लेकर बहुत चिंतित हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०२३ १२:४८ Asia/Kolkata
  • गृहयुद्ध से भयभीत हैं अधिकतर ज़ायोनी

ज़ायोनी शासन में जारी संकट के दृष्टिगत वहां किे अधिकार लोग अब गृहयुद्ध को लेकर बहुत चिंतित हैं।

एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि अधिकांश इस्राईली यह मानते हैं कि वहां की वर्तमान स्थति के दृष्टिगत अब केवल गृहयुद्ध का विकल्प ही उनके पास बाक़ी बचा है। 

अलमयादीन की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के चैनेल-11 की ओर से कराए गए सर्वेक्षण बताते हैं कि वहां के 58 प्रतिशत से अधिक लोग यह मान रहे हैं कि कभी भी गृहयुद्ध आरंभ हो सकता है या फिर हिंसक झड़पों का क्रम भी शुरू हो सकता है। 

यह सर्वेक्षण हालिया दिनों में इस्राईल में नेतनयाहू विरोधी प्रदर्शनों में तेज़ी आने के बाद कराए गए हैं।  वहां पर नेतनयाहू के मंत्रीमण्डल को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग विभिन्न नगरो। में प्रदर्शन कर रहे हैं।  इसी बीच बहुत से राजनैतिक टीकाकार इस बात पर सहमत दिखाई दे रहे हैं कि इस्राईल आज एक बहुत ही गंभीर राजनीतिक गतिरोध का शिकार है। 

इस बारे में ज़ायोनी शासन के प्रमुख इस्हाक़ हर्त्सविग का कहना है कि इस समय इस्राईल बहुत ही बुरे हालात से गुज़र रहा है।  उन्होंने कहा कि अशांति या उपद्रव हमें तोड़कर रख देगा।  याद रहे कि नेतनयाहू के मंत्रीमण्डल की ओर से न्यायिक प्रणाली में सुधार को लेकर लोग उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं।  कुछ लोगो का तो यह भी मानना है कि न्याय प्रणाली में सुधार करके नेतनयाहू स्वयं को भ्रष्टाचार, रिश्वत और अन्य आरोपों से बचाना चाहते हैं जो उनके सत्ताकाल में उनपर लग चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें