इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी नौजवान शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122620-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_फ़िलिस्तीनी_नौजवान_शहीद
फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना दी है। यह युवक वेस्ट बैंक के अलबीरा इलाके में फायरिंग से शहीद हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२३ १४:१६ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी नौजवान शहीद

फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना दी है। यह युवक वेस्ट बैंक के अलबीरा इलाके में फायरिंग से शहीद हुआ।

स्पुतनिक न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के रामल्लाह इलाक़े में एक 23 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक, यज़न उमर ख़सीब को गोली मारकर शहीद कर दिया है।

ज़ायोनी रेडियो ने दावा किया कि फ़िलिस्तीनी युवा का इरादा इस्राइली सैनिकों पर चाकू से हमला करने का था, जिसके जवाब में इस्राईली सैनिकों ने उसे गोली मार दी।

घायल होने के बाद युवक को अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत से साल 2023 में शहीद हुए फ़िलिस्तीनियों की संख्या 89 हो गई है।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर के अनुसार, यूरोपीय संघ ने ज़ायोनी सैनिकों के हाथों एक 16 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्चे की शहादत की जांच की मांग की है, जिसे जेनीन में गोली मारी गयी थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें