इस्राईलियों और फ़िलिस्तीनियों में भीषण झड़पें, दसियों घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122822-इस्राईलियों_और_फ़िलिस्तीनियों_में_भीषण_झड़पें_दसियों_घायल
अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच संघर्षों का सिलसिला जारी है और इस बार ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों के निर्माण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किया जिसमें दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०२३ १३:१७ Asia/Kolkata
  • इस्राईलियों और फ़िलिस्तीनियों में भीषण झड़पें, दसियों घायल

अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच संघर्षों का सिलसिला जारी है और इस बार ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों के निर्माण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किया जिसमें दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।

इर्ना ने फ़िलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि फ़िलिस्तीनियों ने अवैध अधिकृत क्षेत्र के नाब्लस प्रांत में बैते दजन, बीता और क़ेलक़िलिया प्रांत में कफ़र कदूम शहर और रामल्लाह में अललेबान अलग़रबी में अवैध ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण के ख़िलाफ प्रदर्शन किए।  

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और दबाने के लिए, ज़ायोनी सैनिकों ने आंसू गैस के गोले और स्टील कोटेड गोलियों का इस्तेमाल किया जिससे दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।

दूसरी ओर शुक्रवार की रात, ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस के शाफ़ात शिविर, अल-तूर, उम्मे तूबा और अल-राम बस्तियों में फ़िलिस्तीनियों पर हमले किये।

इस बीच, फ़िलिस्तीनियों ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में बाबुल अमूद में इकट्ठा हुए और अरीन अलउसूद प्रतिरोध संगठन और जेनिन शिविर के समर्थन में नारेबाज़ी की। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें