हिज़्बुल्लाह के वॉच टॉवर से इस्राईल की नींद हराम हो गयी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122842-हिज़्बुल्लाह_के_वॉच_टॉवर_से_इस्राईल_की_नींद_हराम_हो_गयी
अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की सीमाओं के पास लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन की "रिज़वान" बटालियन द्वारा नए वॉच टॉवर के निर्माण ने ज़ायोनी शासन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar २६, २०२३ ०९:०३ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह के वॉच टॉवर से इस्राईल की नींद हराम हो गयी

अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की सीमाओं के पास लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन की "रिज़वान" बटालियन द्वारा नए वॉच टॉवर के निर्माण ने ज़ायोनी शासन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी हैं।

लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन की "रिज़वान" बटालियन द्वारा अवैध अतिग्रहित क्षेत्रों के साथ देश की दक्षिणी सीमाओं की दीवार पर 30 नए निगरानी टावर बनाने के हालिया ऑपरेशन ने इस्राईली अधिकारियों की संवेदनशीलता और चिंता को बढ़ा दिया है।

यह बताया गया है कि हिज़बुल्लाह इन वॉच टॉवर का उपयोग ज़ायोनी सेना के खिलाफ संभावित अभियानों के उद्देश्य से जानकारी इकट्ठा करने के लिए कर रहा है।

अल-शरक़ अल-अवसत पत्रिका के अनुसार, लेबनान में हिज़बुल्लाह की एक विशेष इकाई, रिज़वान बटालियन ने पिछले 9 महीनों में 30 निगरानी टावरों का निर्माण किया है, जिसका उद्देश्य सीमा पर इस्राईली सैन्य बलों की आवाजाही पर निगरानी और जानकारी एकत्र करना है।

ज़ायोनी शासन के सैन्य सूत्रों के अनुसार, रिज़वान बटालियन के कुछ वॉच टॉवर 18 मीटर तक ऊंचे हैं, जो लेबनान के अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की उत्तरी सीमाओं पर ज़ायोनी शासन द्वारा डिज़ाइन की गई सुरक्षा दीवार से दोगुने ऊंचे हैं।

कहा जाता है कि लेबनानी प्रतिरोधकर्ता बल इन वॉच टॉवर से लेबनान की दक्षिणी सीमाओं में ज़ायोनी सेना की पैदल सेना और बक्तरबंद इकाइयों की गतिविधियों की निगरानी करते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें