इस्राईल छोड़कर जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है
मीडिया सूत्रों में बताया गया है कि अवैध अधिकृत बैतुल मुकद्दस से पलायन करके दूसरे देशों में जाने वाले ज़ायोनियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
हिब्रू भाषा के समाचार पत्र येदीयेत अहारोनोत के अनुसार, हालिया घटनाओं के बाद, ज़ायोनी बहुत चिंतित हैं और दूसरे देशों में भागना पसंद कर रहे हैं।
अख़बार के मुताबिक, हालिया दिनों में अवैध अधिकृत फिलिस्तीन से दूसरे देशों में स्थायी प्रवास या उनकी नागरिकता प्राप्त करने के रुझान में काफी वृद्धि हुई है।
एमीग्रेशन सेवाएं प्रदान करने वाली निजी कंपनियों ने भी पुष्टि की है कि ज़ायोनियों में दुनिया के अन्य देशों में निवास करने का रुझान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया।
सूत्रों का कहना है कि इस्राईल से भागने की चाहत रखने वाले ज़ायोनियों की संख्या में सैकड़ों के हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है।
ज्ञात रहे कि प्रतिरोधकर्ता आंदोलनों की कार्रवाइयों और ज़ायोनी शासन के आंतरिक विभाजन ने इस्राईल के अस्तित्व के बारे में चिंता बढ़ा दी है और ज़ायोनी अधिकारियों को भी यह स्वीकार करने पर मजबूर कर दिया है कि उन्होंने जो ग़ैर क़ानूनी शासन स्थापित किया है वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए