नेतनयाहू इस्राईली इतिहास का सबसे बड़ा धूर्त व पाखंडी हैः लैपिड
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123014-नेतनयाहू_इस्राईली_इतिहास_का_सबसे_बड़ा_धूर्त_व_पाखंडी_हैः_लैपिड
जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह नेतनयाहू के साथ न्यायिक प्रक्रिया में सुधार के बारे में वार्तालाप करने के लिए तैयार हैं परंतु वह नेतनयाहू को इस्राईली इतिहास का सबसे बड़ा धूर्त व पाखंडी मानते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२३ १२:३७ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू इस्राईली इतिहास का सबसे बड़ा धूर्त व पाखंडी हैः लैपिड

जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह नेतनयाहू के साथ न्यायिक प्रक्रिया में सुधार के बारे में वार्तालाप करने के लिए तैयार हैं परंतु वह नेतनयाहू को इस्राईली इतिहास का सबसे बड़ा धूर्त व पाखंडी मानते हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली विपक्ष के नेता और जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री यायिर लैपिड ने नेतनयाहू को इस्राईली इतिहास के सबसे बड़े धूर्त के नाम से संबोधित किया।

इसी प्रकार उन्होंने अपने टवीटर हैंडल पर लिखा कि वार्ता के लिए मैं राष्ट्रपति का आह्वान करता हूं और समस्त इस्राईल एक न्याय प्रेमी मध्यस्थ के रूप में उन पर भरोसा व विश्वास करते हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि नेतनयाहू ने अब वह कार्य अंजाम दिया है जिसकी मांग उनके विरोधी दो महीने पहले से उनसे कर रहे थे।

यायिर लैपिड का इशारा तीन दिन पहले नेतनयाहू के उस फैसले की ओर था जिसमें उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में सुधार को रोक दिये जाने का निर्णय लिया है।

जानकार हल्के जायोनी शासन के अतिवादी जायोनी प्रधानमंत्री के खिलाफ कई हफ्तों से होने वाले प्रदर्शनों को एक राजनीतिक भूमंप के रूप में देख रहे हैं और उनका मानना है कि अवैध जायोनी शासन अपने अंदर होने वाली अशांतियों व प्रदर्शनों से दिन प्रतिदिन अपने अंत से निकट हो रहा है और इसके लिए उसे किसी विदेशी शक्ति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे