फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत के बाद आम हड़ताल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123078-फ़िलिस्तीनी_युवा_की_शहादत_के_बाद_आम_हड़ताल
फ़िलिस्तीनियों ने अवैध अधिग्रहित क्षेत्रों में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत के बाद व्यापक आम हड़ताल की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२३ १३:१५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत के बाद आम हड़ताल

फ़िलिस्तीनियों ने अवैध अधिग्रहित क्षेत्रों में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत के बाद व्यापक आम हड़ताल की घोषणा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार की शाम को अवैध अधिकृत नक़बा के हूरा क़स्बे में इस्राईली सैनिकों ने 26 वर्षीय मुहम्मद ख़ालिद अल-असीबी को सीधी फायरिंग कर शहीद कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ़िलिस्तीनी युवक एक फिलिस्तीनी महिला को बचाने के लिए आगे बढ़ा, जिस पर इस्राईली सैनिकों द्वारा हमला किया जा रहा था और उसी समय इस्राईली सैनिकों ने उसे गोली मार दी।

फ़िलिस्तीनी मीडिया के अनुसार, इस फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत के तुरंत बाद, 1948 के क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में रहने वाले फिलिस्तीनियों की समिति ने एक आपातकालीन बैठक की और रविवार को आम हड़ताल की घोषणा की।

फ़िलिस्तीनियों ने इस क्रूरता को इस्राईल खुले नस्लवाद के सबूत के रूप में याद किया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे