इस्राईली चालक मारा गया
Apr ०४, २०२३ १३:३५ Asia/Kolkata
अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में जायोनी शासन का एक हेलीकाप्टर गिर कर तबाह हो गया जिससे उसके चालक की मौत हो गयी।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी संचार माध्यमों ने आज एक हेलीकाप्टर के गिर कर तबाह होने की सूचना दी है परंतु इस घटना के कारणों की ओर कोई संकेत नहीं किया है।
जायोनी समाचार पत्र "जेरुसेलम पोस्ट" ने अपनी आज की रिपोर्ट में लिखा है कि एक इस्राईली हेलीकाप्टर तटीय नगर नतानिया में गिरकर तबाह हो गया और उसका चालक भी मारा गया।
जायोनी सूत्रों के अनुसार घटना के बाद राहतकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे पर हेलीकाप्टर के चालक की मौत हो चुकी थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे
टैग्स