ग़ज्ज़ा पर इस्राईली लड़ाकू विमानों की बमबारी
बुधवार को तड़के एक बार फिर इस्राईली लड़ाकू विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी पर बमबारी की है। हालांकि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों की वायु रक्षा प्रणाली ने ज़ायोनी लड़ाकू विमानों का हर संभव मुक़ाबले करने का प्रयास किया है।
फ़िलिस्तीन के रक्षा सूत्रों का कहना है कि इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को तड़के ग़ज्ज़ा स्थित एक प्रतिरोधी केन्द्र को निशाना बनाया।
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों की रक्षा प्रणाली ने ज़ायोनी लडाकू विमानों का मुक़ाबला किया और उन्हें फ़रार करने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा, इस्राईली सेना ने ग़ज्ज़ा पट्टी के उत्तर में बेत-लाहिया शहर के एक निगरानी केन्द्र पर भी गोलाबारी की है।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को तड़के ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा पर हमला करके कम से कम 7 फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया था।
इस्राईली सैनिकों ने मुसलमानों के पवित्र स्थल में नमाज़ और इबादत में व्यस्त लगभग 400 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार भी कर लिया। msm