इस्राईली फ़िल्मकार, इस्राईल अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123196-इस्राईली_फ़िल्मकार_इस्राईल_अपने_अस्तित्व_के_संकट_से_जूझ_रहा_है
इस्राईल के प्रसिद्ध फ़िल्मकार डैनी बेन मोशे का कहना है कि इस्राईल अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२३ ०८:०३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली फ़िल्मकार, इस्राईल अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है

इस्राईल के प्रसिद्ध फ़िल्मकार डैनी बेन मोशे का कहना है कि इस्राईल अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है।

हालिया दिनों में ज़ायोनी शासन में प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतन्याहू द्वारा लाए गए विवादास्पद न्यायिक सुधारों के खिलाफ पूरे इस्राईल में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

डैनी बेन मोशे का कहना है कि इन बदलावों के चलते अदालतों की स्वतंत्रता पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी।

इस्राईल के प्रतिष्ठित फ़िल्मकार डैनी बेन मोशे इस्राईल में हो रहे इन प्रदर्शनों को शूट करके डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। उन्होंने भारतीय मीडिया द वायर से बात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस्राईल में इससे अधिक चरमपंथी गठबंधन कभी नहीं रहा, वे जजों की नियुक्ति करना चाहते हैं और उनके पास क़ानून को कुचलने की शक्तियां भी हैं, सुप्रीम कोर्ट काफ़ी एक्टिविस्ट सरीखा रहा है, इसलिए वे इसे पसंद नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि ख़ुद नेतन्याहू भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह खुद को बचाने के लिए कोर्ट को गिराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केवल जनता ही नहीं, बल्कि अर्थशास्त्रियों ने भी चेताया है कि अगर यह बदलाव लाए गए तो कंपनियां इस्राईल छोड़कर चली जाएंगी और मिलिट्री रिजर्विस्ट भी विरोध प्रदर्शन में यह कहते हुए शामिल हो गए हैं कि वे तानाशाही के लिए काम नहीं करना चाहते हैं, यह इस्राईल के लिए आर्थिक और सुरक्षा संकट है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे