फ़िलिस्तीनियों की ओर से ज़ायोनी विरोधी कार्यवाहियां जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123274-फ़िलिस्तीनियों_की_ओर_से_ज़ायोनी_विरोधी_कार्यवाहियां_जारी
फ़िलिस्तीनी की शहादत प्रेमी कार्यवाही में एक ज़ायोनी मारा गया जबकि सात अन्य घायल हो गए। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२३ ११:४३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों की ओर से ज़ायोनी विरोधी कार्यवाहियां जारी

फ़िलिस्तीनी की शहादत प्रेमी कार्यवाही में एक ज़ायोनी मारा गया जबकि सात अन्य घायल हो गए। 

ज़ायोनी संचार माध्यमों ने शनिवार को बताया है कि एक कार ने कुछ लोगों को कुचल दिया।  फ़िलिस्तीनी संचार माध्यमों ने भी ज़ायोनी विरोधी इस कार्यवाही की पुष्ट की है।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के पश्चिमी तट में ज़ायोनियों द्वारा की जाने वाली हिंसक कार्यवाहियों के जवाब में एक फिलिस्तीनी ने शहादतप्रेमी कार्यवाही की है।  फ़िलिस्तीनी युवा यूसुफ अहमद सुलैमान अबू जाबिर ने शहादत प्रेमी कार्यवाही करते हुए तेलअवीव में ज़ायोनियों पर फाएरिंग की और कुछ को अपनी कार से कुचल दिया। 

इस घटना से 8 लोग प्रभावित हुए जिनमें से एक मारा गया जबकि 7 अन्य घायल हो गए।  घायलों की स्थिति चिंता जनक बताई गई है।  शहादत प्रेमी कार्यवाही करने वाले इस् फ़िलिस्तीनी युवा को ज़ायोनी पुलिस ने गोली मार दी।

इस कार्यवाही के बाद से ज़ायोनियों के बीच भय का वातावरण फैल गया है।  इससे पहले भी संचार माध्यमों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के ग़ौर उरदन नामक क्षेत्र में एक फ़िलिस्तीनी की फाएरिंग में दो ज़ायोनियों के मारे जाने की सूचना दी थी। इसपर अपनी प्रतिक्रिया ने हमास ने कहा है कि यह फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध का प्रमाण है। 

इसी बीच फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत प्रेमी कार्यवाही पर जेहादे इस्लामी का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों की आस्था और उनके पवित्र स्थलों के अपमान का यह करारा जवाब है।  उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ महीनों के दौरान ज़ार्डन नदी के पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध कर्ताओं ने ज़ायोनियों की हिंसक कार्यवाहियों का जवाब दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे